Nature Nature

हाई वोल्टेज विद्युत तार से युवक की मौत का मामला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर श्रीडूंगरगढ़ में धरना जारी, वार्ता हुई विफल, शनिवार को प्रदर्शन

Nature

समाचार गढ़, 24 जनवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़। बिग्गा गांव निवासी की बिजली लाइन हादसे में नानूराम मेघवाल की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के साथ हुई वार्ता के पहले दौर को नाकाम बताते हुए अपनी मांगों पर अडिग रुख अपनाया है। परिजनों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक सभी मांगें नहीं मानी जातीं, वे शव नहीं लेंगे। धरने के दौरान कई मांगे रखी गई है जिसमें मृतक के परिजनों को ₹50 लाख का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, हादसे के लिए जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारी का निलंबन, संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करना, क्षेत्र की सभी बिजली लाइनों की मरम्मत करवाना है। धरना स्थल पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली लाइनें जर्जर हैं, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। प्रशासन ने घटना की जांच के लिए कमेटी बनाने और ठेकेदार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने इसे अस्वीकार करते हुए अपनी सभी मांगों को पूरा करने पर जोर दिया। परिजनों की ओर से मृतक के भाई पन्नालाल मेघवाल, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पीसीसी सदस्य हरीराम बाना, विवेक माचरा और अन्य स्थानीय नेता शामिल रहे। प्रशासन की ओर से उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार कुलदीप मीणा, और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शनिवार को होगा बड़ा प्रदर्शन
वार्ता विफल होने के बाद धरना-स्थल पर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की है।

ग्रामीणों का संघर्ष जारी
इस घटना ने क्षेत्र में प्रशासन और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights