Nature Nature

छात्रा को गायब करने का मामला, कमेटी बनी, अधिकारी ले रहे है मीटिंग, बाज़ार बंद, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में गायब हुए छात्रा और शिक्षिका के मामले ने पूरे जिले को हला कर रख दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रसाशन सतर्क दिख रहा है। रविवार सुबह से थाने में पुलिस जाप्ता तैनात है। पूरा प्रसाशन लोगों में समझाइस का प्रयास कर रहा है।

इस मामले को लेकर कस्बे के बाजार सुबह से बंद है। व्यापार मण्डल ने भी इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। पुलिस और गायब लड़कियों के परिजन थाने में ही डटे है। जिले के एसपी तेजस्विनी गौतम देर रात को श्री डूंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।

एसपी गौतम ने छात्रा के साथ पढ़ने वाली उसकी बहन और अन्य नजदीकी छात्राओं को पुलिस थाने बुलाकर उन सभी से गायब छात्रा और शिक्षिका के बारे में जानकारी ली है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गायब हुई दोनों लड़कियों को पुरजोर तरीके से ढूंढने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग जगह पर पुलिस की टीमें बनाकर रवाना कर दी गई। एसपी तेजस्विनी गौतम और एसपी दीपक शर्मा ने कहा है कि प्रशासन पूरी तरीके से उक्त दोनों लड़कियों को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा है। वह शहर के नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता है, साथ ही कहा कि दोनों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित कर सहयोग करें।

पुलिस जांच में जुटी..

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। बालिका की लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर क्राइम अलर्ट मोड़ पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक इस मामले में शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ चल रही है। जिसमें स्कूल प्रसाशन भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट..

रविवार को मामला बढ़ते हुए देख के राज्य सरकार ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे राज्य की पुलिस को इस मामले पर निगरानी रखने के निर्देश है। रविवार दोपहर तक कि रिपोर्ट सीएम को भेजी गई है। राजस्थान के आस पास के राज्यों में भी पुलिस बालिका को बरामद करने के लिए दबिश दे रही है।

सात सदस्य कमेटी बनी, अधिकारी ले रहे है मीटिंग

पुलिस थाने के सामने रविवार सुबह से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोगों ने विरोध प्रर्दशन कर प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना के बाद से सरकारी महकमों, गायब बालिका के स्कूल पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस ने मामले की समझाइस को लेकर सात सदयों की कमेटी का निर्माण किया है। कमेटी के साथ बातचीत का दौर चल रहा है।

  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights