Nature Nature

नाबालिग छात्रा को गायब करने का प्रकरण, 53 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में गत दिनों निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ नाबालिग छात्रा के गायब होने के प्रकरण में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाकर 53 नामजद सहित 300- 400 अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि इस प्रकरण में कुछ लोगों द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था। इस पर अशांति फैलाने, भड़काऊ भाषण देकर आमजन का जीवन संकट में डालने व राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने के आरोप में 53 नामजद सहित 300-400 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि शिक्षिका के साथ नाबालिग छात्रा 30 जून को गायब हुई थी और 5 जुलाई को पुलिस ने दोनों को चेन्नई से दस्तयाब कर लिया था। इस दौरान दोनों को दस्तयाब करने की मांग को लेकर थाने के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन चला था। मामले की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई करेंगे।

Related Posts

Market This Week: उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ खत्म हुआ सप्ताह, IT और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

समाचार गढ़। सप्ताह की शुरुआत भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण दबाव में हुई, लेकिन मजबूत तिमाही नतीजों और आईटी शेयरों में खरीदारी के दम पर…

बीकानेरी भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट का होगा आयोजन

जिले में अब पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी गति बीकानेरी भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट का होगा आयोजन समाचार गढ़, बीकानेर, 18 जुलाई। जिले में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Market This Week: उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ खत्म हुआ सप्ताह, IT और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

Market This Week: उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ खत्म हुआ सप्ताह, IT और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

बीकानेरी भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट का होगा आयोजन

बीकानेरी भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट का होगा आयोजन

डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत! भारत में लॉन्च हुई हफ्ते में एक बार लगने वाली इंसुलिन

डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत! भारत में लॉन्च हुई हफ्ते में एक बार लगने वाली इंसुलिन

भारत-जापान के साझा बयान पर पाकिस्तान का ऐतराज, जापानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध

भारत-जापान के साझा बयान पर पाकिस्तान का ऐतराज, जापानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च, स्पेस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक कदम

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च, स्पेस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक कदम

जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, समर्थकों ने किया विरोध

जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, समर्थकों ने किया विरोध
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights