Nature Nature

फागोत्सव मनाया, चंग पर धमाल से झूम उठे होली के रसिये, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ही गांवों में होली की रंग परवान पर नजर आ रही है।
शनिवार को श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में वीर बिग्गाजी स्टेडियम में फागोत्सव मनाया गया । फागोत्सव के इस कार्यक्रम में मामराज एंड पार्टी उदरासर, मांगीलाल एंड पार्टी बिग्गा, मोटसरा एंड पार्टी ठुकरियासर, रसिया एंड पार्टी सातलेरा के कलाकारों ने चंग पर एक से बढ़कर एक धमाल से होली के रसियो को झूमने पर मजबूर कर दिया । गायक कलाकारों सांवरिया तेरे नाम बिना तथा गांजो पीजा रे सदा शिव भोला अमली जैसे आस्थामय धमालो से श्रोताओं का मन मोह लिया । स्वांग रचा कर महरी बने युवाओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।कलाकारों ने हारमोनियम से निकलती सूरमधुर ध्वनि के बीच होली खेलण आज्यो र कान्हा बिरज में धमाल पर दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बाल कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होली का रंग जमा दिया। इस फागमहोत्सव में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से दर्शकों के लिए टेंट कुर्सियां लगाकर बैठने की व्यवस्था के साथ साथ चाय की व्यवस्था की गई। कलाकारों के लिए भोजन की व्यवस्था समाजसेवी कोडाराम जाखड़ द्वारा की गई। इस फाग उत्सव कार्यक्रम में सातलेरा के अलावा तोलियासर, श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, जैसलसर सहित आसपास गांव ढाणियों से सैकड़ों की तादाद में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी । ग्रामीणों ने सफल कार्यक्रम पर सभी का आभार व्यक्त किया ।

सातलेरा गांव में फागोत्सव में होली के रसियो ने जमाया रंग झूम उठे दर्शक कलाकारों ने मोहा मन उमड़ी दर्शकों की भीड़।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
सातलेरा गांव में फागोत्सव में होली के रसियो ने जमाया रंग झूम उठे दर्शक कलाकारों ने मोहा मन उमड़ी दर्शकों की भीड़।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड समारोह के दौरान हुए संदिग्ध आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights