Nature Nature

धूमधाम से मनाया रंगोत्सव, रात भर चला होली का धमाल, दिन भर उड़ा गुलाल, रामा श्यामी में बीता दिन लिया जमाने का शगुन, देखें फोटो

Nature

धूमधाम से मनाया रंगोत्सव, रात भर चला होली का धमाल, दिन भर उड़ा गुलाल, रामा श्यामी में बीता दिन लिया जमाने का शगुन, देखें फोटो
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पूरे देश भर में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।होली की पूरी रात धमाल एवं रमतो का दौर चलता रहा। श्री डूंगरगढ़ अंचल सहित देश भर में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन कर जमाने का शगुन लिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में होलिका दहन कर आने पर पानी की बौछारें बरसा कर बारिश का शगुन किया गया।हर गांव कस्बा सहित हर तरफ होली का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।घरों में विभिन्न मीठे पकवान बनाए गए।आज पूरे दिन रामा शयामी कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई ।तथा फोन से भी दूर दराज बैठे अपनो को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मंगल कामना की।
मनाया रंगोत्सव – होलिका दहन के दूसरे दिन आज देश भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया गया।जवान, बूढ़े,बच्चो सहित महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाकर रंगोत्सव मनाया।

होलिका दहन कर लिया जमाने का शगुन – होलिका दहन कर ग्रामीणों ने जमाने का शगुन लिया।बुजुर्गो ने बताया कि इस बार होलिका दहन से लिए शगुन से चारो तरफ अच्छे जमाने का संकेत है।बुजुर्गो ने बताया कि होलिका दहन के दौरान जब होलिका दहन की आग ऊपर जाकर चारो दिशाओं में फैले तो अच्छे जमाने का शुभ संकेत होता है।

हुआ कबड्डी का आयोजन निभाई परम्परा – होलिका दहन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी परम्परा निभाते हुए कई गांवो मे कबड्डी का आयोजन भी हुआ जो रात भर कबड्डी कबड्डी की आवाज के साथ चलता रहा।

  • Related Posts

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार, 7 अगस्त को शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 455.59 अंक गिरकर 78,499.17…

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनावों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights