Nature Nature

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित

Nature

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित
समाचार गढ़, 1 अक्टूबर 2025, बीकानेर।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले की मतदाता सूची में पंजीकृत शतायु (100 वर्ष या अधिक आयु) मतदाताओं का उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया।
जिले भर में पंजीकृत 445 शतायु मतदाताओं को माला पहनाकर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी का शुभकामना संदेश देकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी का हस्ताक्षरयुक्त संदेश पत्र भेंटकर वरिष्ठ नागरिकों को देश की निर्वाचन प्रक्रिया में उनके निरंतर योगदान के जरिए भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में भागीदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के संबंधित बीएलओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। इनमें खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 85, बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 8, बीकानेर पूर्व विधानसभा में 11, कोलायत विधानसभा में 82, लूणकरणसर विधानसभा में 58, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में 81 एवं नोखा विधानसभा क्षेत्र में 120 शतायु मतदाता हैं, जिनका सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights