Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में छाया राम रंग, उल्लास के साथ मनाया रामोत्सव, एजी मिशन ने निकाली शोभायात्रा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर कस्बे की एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल ने भव्य झांकी निकाली। एजी मिशन स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश कौशिक की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में रथ पर सजे धजे राम सीता सहित विभिन्न पौराणिक देवी देवताओं की सजीव झांकिया, सजे हुए घोड़ों पर असवार रूप धरे बच्चों और रामधुन बजाते हुए बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। शोभायात्रा का आमजन ने जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इसके साथ ही ऑटो स्टैंड पर एलईडी लगाकर अयोध्या राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान हजारों रामभक्तों ने जय श्री राम के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इसके साथ ही धर्मुमल सिंधी के द्वारा सवामणी प्रसाद का वितरण शोभायात्रा में सम्मिलित आमजन को किया गया। गौरतलब है कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में  अलसुबह से ही रामलला के लिए उल्लास का वातावरण रहा। लोग जल्दी उठकर मंदिरों की ओर चले गए और रामभक्ति में रंगे हुए नजर आए। कस्बे की हर एक गली मोहल्ला नुक्कड़ राममय नजर आया।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आदर्श विद्या मंदिर श्री डूंगरगढ़ में आज अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य शक्ति सिंह यादव ने बताया कि समिति अध्यक्ष आशाराम पारीक, लक्ष्मीनारायण भादू, विनोद वर्मा एडवोकेट पूनमचंद मारू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में भैया बहिनों द्वारा श्री राम के जीवन व आदर्श पर प्रस्तुतियां दी गई। अयोध्या में हुए राम मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण भैया बहनों व अभिभावकों को दिखाया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण व भगवान राम जी की आरती के साथ हुआ।

एजी मिशन स्कूल की शोभायात्रा में शिरकत करते विद्यार्थी
शोभायात्रा में सिंधी ने बांटी सवामणी
शोभायात्रा में सजे धजे जीवंत झांकी
राममंदिर के पास उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
चिड़पीड़ नाथ जी बगीची में सजाया राम मंदिर मॉडल
मोनिका और शानू ने सजाई रंगोली
भावना और सरिता ने सजाई राम की रंगोली
बस स्टैंड पर डीजे की धुन पर थिरकते राम भक्त
घर घर में छाए राम, आडसर बास के महावीर प्रसाद तिवाड़ी के घर पूजा घर व आँगन को सजाया गया
आदर्श विद्या मंदिर में बच्चों का किया पूजन, मनाया रामोत्सव
बिग्गा बास के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में सीता राम की मूर्ति को सजाया गया
  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights