Nature Nature

वैदिक मंत्रोचार के साथ गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सातलेरा में मेले जैसा माहौल, जयकारों से गूंज उठा धरती अम्बर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ सातलेरा से गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट – सातलेरा गांव में आज जाखड़ समुदाय के कुल देव गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में की गई। मूर्ति स्थापना से पहले नवनिर्मित मंदिर में सात दिन तक 17 जनवरी से 22 जनवरी तक पंडित जेठमल पुरोहित के सानिध्य मे पंडितो द्वारा वास्तु दोष एवं गायत्री पाठ का अनुष्ठान किया गया। सोमवार को यहां नव निर्मित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में 12.15 बजे गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का स्थापना की गई। यहां मंदिर में परिसर में बने हवन कुंड में श्रद्धालुओं द्वारा घी, खोपरा, हवन सामग्री की आहुतियां देकर पर्यावरण शुद्धि के साथ बस्तीखेड़े की रक्षा तथा सुख समृद्धि की कामना की गई । मंदिर पुजारी मालाराम तावनियां ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर गांव सहित क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना वीर बिग्गाजी महाराज से की। महिलाओं ने वीर बिग्गाजी महाराज की छावली मंगल गीत गाकर वीर बिग्गाजी महाराज को रिझाया। मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से धरती आसमान को गुंजायमान बना दिया। वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से गांव का वातावरण भक्ति रस में हिलोरे मारता हुआ नजर आया। मूर्ति स्थापना के बाद श्री वीर बिग्गाजी महाराज के महाप्रसाद का वितरण किया गया। मूर्ति स्थापना के अवसर पर गांव सहित खेत ढाणियों से भी सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ ने पहुंच कर वीर बिग्गाजी महाराज के हाजरी लगाकर सुखी जीवन की कामना की।
धड़ देवली धाम से पहुंची अखंड ज्योत – मूर्ति स्थापना से पूर्व वीर बिग्गाजी महाराज की मुख्य शौर्यपीठ धड़ देवली धाम से अखंड ज्योत लेकर पुजारी मालाराम तावनिया गांव सातलेरा स्थित वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर पहुंचे ।यहां श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत का दर्शन लाभ लेकर वीर बिग्गाजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया गया। इस दौरान गांव मे मेले जैसा माहौल नजर आया।
दूसरी ओर गांव में आज रामोत्सव मनाने के लिए ग्रामीणों में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा जा रहा है।यहां थोड़ी देर में सुंदरकांड के पाठ शुरू होगे ।यहां गांव में दीपावली के त्यौहार जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।

मूर्ति स्थापना के अवसर पर वीर बिग्गाजी महाराज की मुख्य धाम शौर्य पीठ धड़ देवली धाम से अखंड ज्योत लेकर पहुंचे धड़ देवली धाम के पुजारी मालाराम तावनिया
ग्रामीणों ने हवन कुंड में आहुतियां देकर पर्यावरण शुद्धि तथा सुख समृद्धि की कामना की ।
वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत का दर्शन लाभ लेते ग्रामीण
मूर्ति स्थापना के अवसर पर महिलाओं ने वीर बिग्गाजी महाराज की छावली गाकर तथा जयकारों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
गांव में आया मेले जैसा माहौल नजर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई भक्ति रस की गंगा में डुबकी वीर बिग्गाजी के रंग में रंगा नजर आया गांव ।
गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा।
  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights