Nature Nature

छोटूलाल की मुस्कान लौटी, दुकानदार की ईमानदारी और RTI एक्टिविस्ट की सजगता ने दिलाया मोबाइल

Nature

खोया मोबाइल, फिर से मिला – ईमानदारी और जागरूकता की मिसाल बनी श्रीडूंगरगढ़ की यह कहानी
छोटूलाल की मुस्कान लौटी, दुकानदार की ईमानदारी और RTI एक्टिविस्ट की सजगता ने दिलाया मोबाइल

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 जून 2025।
कभी-कभी छोटी-सी घटना भी समाज में भरोसे और ईमानदारी की बड़ी मिसाल बन जाती है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालू बस निवासी छोटूलाल पुत्र बजरंगलाल नाई के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। करीब एक महीने पहले चोरी हुआ मोबाइल आखिरकार गुरुवार शाम उसे वापस मिल गया। मोबाइल मिलने की खुशी छोटूलाल के चेहरे पर साफ झलक रही थी।

दरअसल, एक महीने पहले छोटूलाल का मोबाइल उसी क्षेत्र में चोरी हो गया था। चोर ने चालाकी से मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया और उसे बाजार की ‘मरुधर मोबाइल’ दुकान पर ले जाकर स्क्रीन ग्लास लगाने के बहाने दुकानदार को दे दिया। उसने कहा कि 10 मिनट में वापस आकर मोबाइल ले जाएगा, लेकिन फिर कभी नहीं लौटा।

दुकानदार राजेंद्र दाधीच ने आइटेल कंपनी के मोबाइल को संभाल कर अपने पास रख लिया। गुरुवार को जब वह दुकान की सफाई कर रहा था, तो मोबाइल उसकी नजर में आया। राजेंद्र ने मोबाइल को चार्ज में लगाया और जैसे ही फोन ऑन हुआ, उसमें रिंगटोन बजने लगी। उन्होंने कॉल रिसीव की, तो दूसरी ओर से फोन मालिक छोटूलाल थे, जिन्होंने पूरी बात बताई।

सच्चाई की पुष्टि के लिए दुकानदार ने मोबाइल का बिल दिखाने को कहा। छोटूलाल तुरंत दुकान पर पहुंचा, बिल दिखाया और उसे उसका खोया हुआ मोबाइल मिल गया। मोबाइल मिलने पर छोटूलाल ने राजेंद्र का आभार जताया।

इस संपूर्ण प्रक्रिया में RTI एक्टिविस्ट ललित ओड की भी सराहनीय भूमिका रही। उन्होंने मोबाइल मालिक और दुकानदार के बीच संपर्क स्थापित करने में सहयोग किया और समाज में जागरूकता की मिसाल पेश की। ललित ने ईमानदारी से कार्य करने वाले दुकानदार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज की पूंजी होते हैं।

यह घटना यह साबित करती है कि अगर हर व्यक्ति सजग और ईमानदार बना रहे, तो खोई हुई चीजें भी वापस मिल सकती हैं, और भरोसा फिर से कायम हो सकता है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights