Nature Nature

मुख्यमंत्री ने 52 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति, बनेगा आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब

Nature

समाचार-गढ़। जयपुर, 08 अगस्त। प्रदेश के विद्यार्थियों और युवाओं में इनोवेशन स्किल बढ़ाने और उन्हें स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना होगी। यह बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 52.26 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।
इस आई-स्टार्ट इनोवेशन हब में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ इन्क्यूबेशन सेंटर, प्रयोगशाला, सभागार, टिंकरिंग लैब एवं एआर/वीआर सेटअप मिलेगा। यहां विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षित करेंगे। हब में वैज्ञानिक सिद्धांतों और प्रौद्योगिकी का उपयोग कर वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इनोवेशन स्कूल हब में राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (R-CAT) भी होगा। इसके जरिए कार्यक्रमों के माध्यम से बीकानेर के विज्ञान/इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी विद्यार्थियों, युवाओं और मिड कॅरियर पेशेवरों की योग्यता और रोजगार क्षमता बढ़ाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों एवं ग्रामीण स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब खोलने की घोषणा की थी।

Related Posts

CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समाचार गढ़, 6 जून 2026, नई दिल्ली। NEET पेपर लीक समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत ज़िला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई ज़िला गोपालन समिति की बैठक समाचार गढ़, बीकानेर, 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights