Nature Nature

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, ट्रॉमा सेंटर की कार्यवाही में हो रही देरी पर जताई चिंता

Nature

समाचार गढ़, 7 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। 2023 में पूर्व सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में 100 बिस्तरों वाले उप जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इस निर्णय के बाद विवादित भूमि को दोनों पक्षों की सहमति से ट्रॉमा सेंटर के लिए प्रदान किया गया। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सात बीघा जमीन का पट्टा स्वास्थ्य विभाग बीकानेर के नाम आवंटित कर दिया गया, और भामाशाह बाहेती और चाडंक परिवार (मामा-भांजा) ने भूमि पूजन करवाया।

हालांकि, अब तक इस परियोजना में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रतिवर्ष 500-600 दुर्घटनाएँ होती हैं, जिनमें से 60-70 प्रतिशत लोगों की मृत्यु समय पर इलाज न मिलने के कारण हो जाती है। बीकानेर स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचने में करीब 2 घंटे लगते हैं, जिससे कई मरीजों की जान चली जाती है। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है और विधायक के निजी सचिव भवानी तावनिया को ज्ञापन सौंपा गया है।

एसडीएम उमा मितल ने जानकारी दी कि ट्रॉमा सेंटर की प्रक्रिया जारी है। वहीं, विधायक के निजी सचिव भवानी तावनिया ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के संबंध में चर्चा चल रही है और जल्द ही भामाशाह से परामर्श कर उचित निर्णय लिया जाएगा। नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने पट्टा बनाकर दिया है और आवश्यकता पड़ने पर वे आगे की कार्रवाई करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में हरिप्रसाद सिखवाल, ओमप्रकाश मुंदड़ा, सुशील चांडक, और मदन बलदेवा आदि समाजसेवी शामिल थे।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights