Nature Nature

प्ले ग्रुप में बच्चों को मिले सुरक्षा, प्यार और विकास का माहौल, एडमिशन जारी, करें अवलोकन

Nature

समाचार गढ़, 10 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के जैतासर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है, जो विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय का परिसर पूर्णतः वातानुकूलित है और यहां इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई कराई जाती है, जिससे विद्यार्थी वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकें। स्कूल की नई और आकर्षक बिल्डिंग, साफ-सुथरा वातावरण, अनुशासनप्रिय माहौल और अनुभवी शिक्षकों की टीम इसे क्षेत्र का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाती है। यहां अब 11वीं और 12वीं कक्षा तक विज्ञान, वाणिज्य व कला संकायों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। स्कूल का प्ले ग्रुप सेक्शन विशेष आकर्षण का केंद्र है, जहां छोटे बच्चों के लिए हरियाली से भरपूर बगीचा, खुला मैदान और धूप से भरा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध है। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले, स्लाइड, सी-सॉ, बैलेंसिंग बार, राउंडअबाउट और बॉल पूल जैसी कई खेल सामग्रियां हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं। रंग-बिरंगे वातानुकूलित कक्षाएं बच्चों की रुचियों के अनुसार सजाई गई हैं, जिससे उनका मन पढ़ाई और गतिविधियों में सहज रूप से लगता है। विद्यालय की प्रबंध निदेशक चंद्रमुखी घिंटाला और निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निरंतर परिश्रम और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाली छात्रा साक्षी और अन्य विद्यार्थियों की सफलता को आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बताया और कहा कि जयपुर पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है। स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया चालू है अभिभावक अपने नन्हे मुन्ने बच्चों का एडमिशन यहां करवा सकते हैं वहीं उन्होंने स्कूल में एक बार आकर अवलोकन करने की बात कही है।

  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है। ट्रस्ट की बैठक में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को CEO नियुक्त करने के…

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबारी सत्र की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights