Nature Nature

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

Nature

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज

समाचार गढ़। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बुधवार को 33वें दिन भी जारी रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई में घायल हुए थे। उस दिन प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।

वहीं, संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें संसद मार्ग थाने में चार, कनॉट प्लेस थाने में तीन तथा मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर हमला करने, पथराव, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है और संबंधित घटनाओं के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस बीच, आंदोलन से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की। सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जहां उनका उपचार जारी है।

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। एक CRPF कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं।

Related Posts

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights