Nature Nature

बीकानेर में शीतलहर अलर्ट: 8 से 10 जनवरी तक स्कूलों में बड़ा बदलाव, आदेश जारी

Nature

बीकानेर में शीतलहर अलर्ट: 8 से 10 जनवरी तक स्कूलों में बड़ा बदलाव, आदेश जारी

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में वर्तमान में व्याप्त शीतलहर की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए, मैं नम्रता वृष्णि, जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बीकानेर, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अध्याय-4 की धारा 30 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में यह आदेश जारी करती हूँ—
बीकानेर जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय (निजी) विद्यालयों, सीबीएसई विद्यालयों, आंगनबाड़ियों एवं मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु दिनांक 08 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक शैक्षणिक अवकाश घोषित किया जाता है।
साथ ही, कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए दिनांक 08 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक विद्यालयों का शैक्षणिक समय परिवर्तित कर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है।
यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर ही लागू होगा। विद्यालयों के समस्त कार्मिक एवं शिक्षक पूर्व निर्धारित शाला समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
जिले के समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। किसी भी संस्था प्रधान द्वारा आदेशों की अवहेलना किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights