Nature Nature

राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक बरकरार, 2 अप्रैल से बारिश के आसार

Nature

समाचार गढ़, 31 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में उत्तरी हवा के असर से सुबह-शाम की ठंडक बरकरार है। कल (रविवार) राज्य के तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। प्रदेश में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 2 अप्रैल से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से प्रदेश में 2 से 4 अप्रैल के बीच बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को 7 जिलों और 3 अप्रैल को 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के अधिकांश शहरों का मौसम ड्राय रहा। इस दौरान उत्तरी हवा शनिवार की तुलना में रविवार को थोड़ी कमजोर रही। इसके चलते कई शहरों के दिन के तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुआ। कल दिन में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ में कल दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 36, सीकर में 32, पिलानी में 35, अजमेर में 33.6, जोधपुर, जैसलमेर में 35.8, बीकानेर में 35.2. चरू में 34.4 और श्रीगंगानगर में 34.3 डिग्री सेल्सिय हुआ। जयपुर में कल दिनभर आसमान साफ रहा, लेकिन शाम होने के साथ हल्के बादल छा गए। जयपुर में कल दिनभर आसमान साफ रहा, लेकिन शाम होने के साथ हल्के बादल छा गए। जयपुर में कल दिन में गर्मी कम रही और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में गर्मी कम रहने और सुबह-शाम ठंडी हवा चलने के कारण कल फतेहपुर, बारां, माउंट आबू में रात में सर्दी तेज रही। इन शहरों में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा माउंट आबू (सिरोही) में 9.4 और बारां में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights