Nature Nature

गुरु चरणों में पूर्ण समर्पण और इंद्रियों का निग्रह ही दीक्षा: साध्वी संघ प्रभा

Nature

समाचारगढ़ 11 सितम्बर 2024 महातपस्वी आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी संघ प्रभा जी के सानिध्य में, मुमुक्षु बहन मानवी अंचलिया के दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन, मोमासर में हुआ। साध्वी संघ प्रभाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांसारिक आकर्षणों को त्यागकर, युवा अवस्था में संन्यास ग्रहण करना एक कठिन मार्ग है। इस मार्ग पर चलने के लिए इंद्रियों और मन का संयम अत्यावश्यक है। तेरापंथ संघ में दीक्षा का अर्थ है गुरु चरणों में संपूर्ण समर्पण।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के मंगल संगान से हुई। साध्वीवृंद ने “आ मानवी, अति मानवी, आ लागे घणी सुहावणी” गीत के माध्यम से कार्यक्रम को भावमय बना दिया। तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पटावरी ने संयम को आत्मिक विकास का महत्वपूर्ण साधन बताया।

दिक्षार्थिनी बहन मानवी अंचलिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुनि दीक्षा, अहंकार से अर्हम बनने की महायात्रा है। साध्वी प्रांशु प्रभा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि दीक्षा का अर्थ है स्वयं की गहन समीक्षा। इस अवसर पर तेरापंथ समाज और सभी संस्थाओं ने आध्यात्मिक उपहारों से दिक्षार्थिनी बहन का अभिनंदन किया।

Related Posts

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights