Nature Nature

कथारंग साहित्य वार्षिकी के लिए रचनाएं आमंत्रित

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। गायत्री प्रकाशन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कथारंग साहित्य-वार्षिकी का प्रकाशन कर रहा है। इस हेतु देश-दुनिया के हिंदी भाषा में सृजनरत साहित्यकारों से उनके रचनात्मक सृजन की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई हैं। ‘कथारंग’ के संपादक हरीश बी.शर्मा ने बताया कि कथारंग साहित्य वार्षिकी के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक रचनाएं कथारंग के जीमेल आइडी पर भेजी जा सकती है। चयनित रचनाओं का प्रकाशन साहित्य वार्षिकी में किया जाएगा। एक भव्य समारोह में साहित्य वार्षिकी का लोकार्पण किया जाएगा।शर्मा ने बताया कि साहित्य वार्षिकी के लिए भेजी जाने वाली रचनाएं साहित्य की किसी भी विधा में हो सकती है, लेकिन भाषा हिंदी ही रहेगी और सृजनकाल 2022 ही रहेगा। कथारंग संपादक मंडल साहित्यकारों से इस वर्ष के उनके हिंदी में किए गए उत्कृष्ट सृजन की अपेक्षा करता है। किसी दूसरी रचना का अनुवाद भी हिंदी में ही स्वीकार किया जाएगा। रचनाकार अपनी रचनाएं वर्ड फारमेट, यूनीकोड फोंट या कृतिदेव-10 में ही भेजें। रचनाकार अपनी रचना के साथ अपना परिचय और फोटो भी भेजें।कथारंग का प्रकाशन वर्ष-2015 से हो रहा है। अब तक दो कहानी अंक, एक लघु कथा अंक और दो साहित्य वार्षिकी का प्रकाशन हो चुका है, जिसमें देश के नामचीन साहित्यकारों की रचनाएं, रचना प्रक्रिया, साक्षात्कार, पुस्तक समीक्षाएं आदि का प्रकाशन होता है। गायत्री प्रकाशन के ‘जन तक सृजन’ अभियान के अंतर्गत प्रकाशित ‘कथारंग’ को देशभर के साहित्य-जगत में सराहना मिल रही है।  ज्यादा जानकारी के लिए जानकारी के लिए कथारंग संपादक हरीश बी. शर्मा के मोबाइल नंबर (9672912603) पर संपर्क किया सकता है। मेल आइडी kathaarang@gmail.com है।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights