Nature Nature

दो दिवसीय प्राचार्य सत्रांत वाक्पीठ का समापन।विद्यालय सञ्चालन में प्राचार्य की भूमिका सर्वोपरि -विधायक सारस्वत।

Nature

समाचार गढ़ 20 फरवरी 2025 गांव आडसर में शिक्षा विभाग श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की दो दिवसीय सत्रांत प्राचार्य वाक्पीठ का मंगलवार को समापन हुआ जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री ताराचंद सारस्वत मुख्य अतिथि रहे। विधायक सारस्वत ने वाक्पीठ में उपस्थित ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार विद्यालयों को सुचारू रूप से संचालित करने में प्राचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और पूर्ण विश्वास है कि प्राचार्य अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए नौनिहालों को कल के जिम्मेदार नागरिक बनाने में अपनी महती भागीदारी निभाएंगे। वाक्पीठ सचिव रामधन बाना ने बताया कि समापन समारोह में रामगोपाल शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर, सुनील बोडा ए डी ई ओ बीकानेर, ओम प्रकाश प्रजापत सी बी ई ओ श्रीडूंगरगढ़, ईश्वर राम गुरुवा ए सी बी ई ओ श्रीडूंगरगढ़, कुम्भा राम भुवाल आर पी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया और दो दिवसीय वाक्पीठ संगोष्ठी में हुआ मंथन विद्यालयों के लिए लाभदायक साबित होगा। वाक्पीठ अध्यक्ष श्री शिवनाथ सिंह ने विद्यार्थी हित में सजग होकर कार्य करने पर बल दिया। दो दिवसीय वाक्पीठ में अलग अलग वार्ताकारों ने विभिन्न विभागीय बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर वाक्पीठ संयोजक प्राचार्य किशोर सिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस वर्ष सेवानिवृत होने वाले श्री अनुराग सक्सेना प्राचार्य राउमावि ऊपनी का सम्मान किया गया। वाक्पीठ की व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पवन कुमार शर्मा, मनोज लखारा, दौलतराम , गोवर्धन डूडी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भागीरथ गोदारा प्राचार्य एम जी एस एस ठुकरियासर ने किया।

Related Posts

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights