समाचार-गढ़, 1 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के जालबसर गांव की एक 29 वर्षीय विवाहिता के कीटनाशक पीने व दो बच्चियों को भी कीटनाशक पिला देने की ख़बर सामने आ रही है। तीनों को गंभीर हालत में बीकानेर पीबीएम ले जाया गया जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचे लेकिन विवाहिता की हालत गंभीर होने पर वह बयान नहीं दे पाई। विवाहिता शेरा देवी पत्नी चेतन राम जाट के दो बच्चियां जो 5 साल व 2 साल की है।




















