Nature Nature

काँग्रेस पार्टी की युवा पार्षद को मिली शुभकामनाएं, पार्टी के प्रति समपर्ण को बताया महत्वपूर्ण

Nature

समाचार गढ़, 7 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख के निवास स्थान पर शनिवार को पार्टी की पार्षद पार्वती माली का विदाई समारोह पार्टी कार्यकेताओं व पार्षदों की मौजूदगी में आयोजित हुआ। नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि मनोज पारख ने बताया कि युवा पार्षद पार्वती माली की शादी आगामी 9 दिसंबर को संपन्न होने जा रही है। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्वती माली को समारोह पूर्वक विदाई दी। उन्हें आशिर्वाद देकर उज्ज्वल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अंजू पारख ने कहा की पार्षद माली का राजनीतिक जीवन व पार्टी के प्रति समर्पण सराहनीय है। उन्होंने कहा, पार्वती माली ने पार्षद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। हम उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हैं। यह समारोह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच सामूहिक एकता और सौहार्द का प्रतीक बना। सभी ने पार्वती माली को विदा करते हुए उनके जीवन में नई शुरुआत के लिए अपना समर्थन और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां राजनीति से परे आपसी सहयोग और संबंधों की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यनारायण जोशी, रामचन्द्र राठी, पार्षद दाऊद काजी, दिलशाद सब्जीफरोश, युशुब चूनगर, श्यामलाल दर्जी, मंगतू मेघवाल, पुष्पादेवी मारू, प्रहलाद स्वर्णकार, मनोज पारख, कन्हैयालाल सोमानी, देवकिशन जोशी, प्रदीप पुरोहित, शिवप्रसाद नाई, महेश झंवर, देवाराम चौधरी, शिव नाई, रामचन्द्र प्रजापत, राजेश मण्डा, आयुब दमामी, प्रकाश दुसाद, सुरेन्द्र माली, ओमप्रकाश गुरावा, संदीप मारू, विक्रम मालू, रौनक पारख, कादर सब्जीफरोश सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह समाचार गढ़ 18 जून 2026 मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की टूट का सिलसिला थमने…

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    समाचार गढ़ डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights