Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की कुछ खास खबरें पढ़े एक साथ

Nature

कल 132 केवी मोमासर में रखरखावरू चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
समाचार गढ़, 7 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। रविवार को 132 केवी मोमासर में जरूरी रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एईएन राजूलाल मीणा ने जानकारी दी कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मोमासर से जुड़े 33 केवी फीडरों, जिनमें सत्तासर, लिखमादेसर, धीरदेसर, भादासर, थामरा, और गुनाना जौहड़ शामिल हैं, की सप्लाई बंद रहेगी। इन क्षेत्रों के ग्रामीणों और किसानों को सूचित किया गया है कि असुविधा से बचने के लिए समय रहते वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर लें।

सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार
समाचार गढ़, 7 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। नशा और अपराध की ओर युवाओं का झुकाव पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सेरूणा गांव में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करने वाले 18 वर्षीय युवक सांवरमल सुथार को गिरफ्तार किया। एएसआई राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और थाने में बंद कर दिया। पुलिस ने युवाओं को इस प्रकार के गैरकानूनी कृत्यों से बचने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की सलाह दी है।

रात्रि गश्त में पुलिस ने बिना नंबर वाली कैंपर गाड़ियां जब्त की
समाचार गढ़, 7 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़।
रात की गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा और उनकी टीम ने बिना नंबर प्लेट वाली दो कैंपर गाड़ियों को जब्त किया। गाड़ियों पर काले रंग की अवैध फिल्म लगी थी, जिसे देखकर पुलिस ने उन्हें रुकवाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज कर दिया। पुलिस की यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती का संकेत है।

यात्रियों से वसूले जा रहे अधिक किराए पर शिकायत, किराया कम करने की मांग
समाचार गढ़, 7 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। बिग्गाबास रामसरा के वरिष्ठ नागरिक कन्हैयालाल सिहाग ने रेल बोर्ड को पत्र लिखकर बीकानेर-रतनगढ़ और हिसार-बीकानेर ट्रेनों में यात्रियों से वसूले जा रहे अतिरिक्त किराए पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्रेनों को ष्स्पेशलष् श्रेणी में दिखाकर अधिक किराया वसूलने की प्रथा पर रोक लगाने और किराया कम करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन को देहरादून तक बढ़ाने का भी सुझाव दिया है।

Related Posts

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Strait of Hormuz Attack: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के माहौल में होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का खतरा बढ़ता जा…

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights