Nature Nature

बिजली विभाग की लापरवाही से संविदाकर्मी झुलसा, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, कहा– नहीं मिली सहायता तो देंगे धरना

Nature

समाचार 30 जुलाई 2025। बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक युवक की जान पर बन आई है। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरा रोष जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते विभाग ने सहायता नहीं की तो वे कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

मामला उदरासर जीएसएस का है, जहां कार्यरत एक संविदाकर्मी को पोल पर चढ़ाकर फॉल्ट निकालने के लिए कहा गया, लेकिन जब वह काम कर रहा था, उसी दौरान जीएसएस से बिजली चालू कर दी गई। इससे संविदाकर्मी बुरी तरह झुलस गया और तीन दिन से पीबीएम अस्पताल में भर्ती होकर इलाज ले रहा है।

गांव उदरासर निवासी पीड़ित के भाई 38 वर्षीय परमाराम पुत्र हनुमानाराम ब्राह्मण ने विभाग के जेईएन श्रीनारायण शुक्ला व कार्मिक भंवरलाल सहित अधिकारियों की लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि उदरासर जीएसएस पर संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत उसके भाई मुन्नीराम को 28 जुलाई को शाम करीब 4:50 बजे जेईएन श्रीनारायण शुक्ला बिजली पोलों पर आए फॉल्ट को निकालने के लिए अपने साथ लेकर गए। अधिकारी ने शटडाउन लेकर रोही जालबसर में एक पोल पर फॉल्ट निकालने के लिए मुन्नीराम को चढ़ाया। मुन्नीराम पोल पर फॉल्ट निकाल रहा था तभी जीएसएस से बिना कोई सूचना दिए उपस्थित कर्मचारी ने लाइन को चालू कर दिया। जिससे मुन्नीराम करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल होकर नीचे गिर गया।

परिवादी ने बताया कि जेईएन श्रीनारायण शुक्ला उसे उपजिला अस्पताल लेकर आए जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम में गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई ने बताया कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही है, बिना कोई सुरक्षा मानक संविदा कार्मिक को जीएसएस से बाहर कार्य करने के लिए मजबूर किया गया। फिर जान की कोई कीमत नहीं समझते हुए लाइन चालू कर दी, जिससे पीड़ित मुन्नीराम 40 फीट ऊपर खंभे से नीचे गिरा और पूरी तरीके से झुलस गया। नीचे गिरने से पीड़ित की रीढ़ की हड्डी में चार जगह जख्म हो गया। पीड़ित मौत और जिंदगी से जूझ रहा है।

पीड़ित मुन्नीराम के एक बूढ़ी मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8 और 6 साल है। पीड़ित के भाई परमाराम ने विभाग से तुरंत सहायता और पत्नी को कोई नौकरी देने की बात कही है, जिससे पूरी जिंदगी बच्चों का लालन पालन हो सके और दोषी कर्मचारी को दंड देने की मांग की है।

ग्रामीणों का चहेता लाडला लगातार तीन दिन से पीबीएम अस्पताल में भर्ती है और ग्रामीण वहां चक्कर लगा रहे हैं। हर किसी का कहना है कि विभाग की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। यदि समय पर विभाग की नींद नहीं खुली तो हम पूरे ग्रामीण कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights