Nature Nature

कस्बे में विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर पालिका नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षदों ने ईओ को दिया ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर पालिका नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षदों ने ईओ को अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा। पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने ईओ आईएएस प्रशिक्षु यश चौधरी को बताया कि पिछले काफी समय से पालिका के कर्मचारीयों की अनदेखी के कारण कस्बा के लोगो को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि कालू रोड़ पर कब्रिस्तान के सामने नगरपालिका के कर्मचारीयों द्वारा गंदा कचरा डाला जा रहा है। जिससे वहां रहने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रही है व लोगो का अपने घरो में रहना भी मुश्किल हो गया है। मुख्य बाज़ार भारत टेलर्स की दूकान से जोशी अस्पताल में गन्दे पानी की निकासी के लिए जो नालियां बनी हुई है वह ऊपर से खुली है। जिनमें हर समय कोई पशु या आवागमन करने वाले व्यक्ति गिर सकते है जिससे हर समय दुघर्टना कारित होने की सम्भावना बनी हुई है। सरकारी अस्पताल के पास कचरा एकत्रित हो रहा है व नालियां बंद हो जाने से सड़को पर गंदा पानी फैला हुआ है, जिससे आये दिन सड़क पर जो गंदा पानी व कचरा व कीचड़ एकत्रित हो रहा है। जिससे अस्पताल आने वाले लोगो का काफी परेशानी हो रही है। इन समस्याओं से कस्बे के नागरिकों को तुरंत राहत देने की मांग की गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अंजू ने बाजार में घूम रहे आवारा पशुओं से भी निजात दिलाने की मांग रखी। पारख ने कहा कि आये दिन इन आवारा पशुओं की वजह से नागरिकों को शारीरिक व आर्थिक नुकसान होता रहता है। यह आवारा पशु बाजार में महिलाओं और पुरुष को गंभीर घायल कर देते हैं। इस दौरान पार्षद श्यामसुंदर दर्जी, संदीप मारू, रमेश प्रजापत, याशूब, दाऊद काजी, मंगतू लाल मेघवाल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, काठमांडू। नेपाल की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 35 वर्षीय बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। बालेन शाह…

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में रामभक्तों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंचे, जहां सुबह से लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights