Nature Nature

बीकानेर सम्भाग के तीन जिलों में धारा 144 लागू

Nature

बीकानेर। किसान आन्दोलन का बीकानेर संभाग में आज खासा असर देखने को मिला। संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ में धारा 144 लगा दी गई है और किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर भी सील कर दिए गए हैं। 

किसान आंदोलन एक बार फिर बड़े स्तर पर शुरू हो रहा है। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने मंगलवार 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। राजस्थान के हजारों किसान भी इस आंदोलन में हिस्सा लेने वाले हैं।  किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए राजस्थान में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

इन रास्तों का खुला विकल्प

हनुमानगढ़ एसपी डॉक्टर राजीव पचार ने बताया कि जरूरी कार्य से जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसलिए वाहनों के लिए अलग से यातायात रूट बनाया गया है। उन रास्तों पर आप यात्रा करके पंजाब और हरियाणा राज्य में जरूरी कार्य होने पर ही जा सकते हैं। हनुमानगढ़ पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि बीकानेर से भारतमाला पर हरियाणा जाने वाले भारी वाहन पल्लू, भानीपुरा, सरदारशहर होते हुए चूरू से हरियाणा जा सकेंगे। बीकानेर से भारतमाला पर हिसार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पल्लू, न्योलखी, नोहर और भादरा होते हुए हिसार जा सकेंगे। हनुमानगढ़ से संगरिया की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। श्रीगंगानगर से आने वाले भारी वाहन कैचियां चैक पोस्ट से वाया सूरतगढ़, अर्जुनसर होकर पल्लू से आगे जाएंगे।

  • Related Posts

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights