Nature Nature

लंपी रोग से पीड़ित गोवंश की सेवा में जुटे गौ सेवक, गौवंश की सेवा कर सुकून महसूस कर रहे युवा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। एक तरफ जहां लंपी रोग कहर बरपा रहा है तो दूसरी तरफ गौ सेवक दिन रात गौ वंश की सेवा में जुटे इस रोग को हराने में जी जान से जुटे नजर आ रहे हैं। लंपी रोग से हजारों गौ वंश अकाल मौत के मुंह में समा गया तथा हजारों की संख्या में गौ वंश दर्द से कराह रहा है हालांकि नये केस कम होने को सुनने को मिल रहे हैं जो दिल को राहत पहुंचाने वाली बात हैं।जो गौ वंश लंपी रोग की चपेट में आया उनमें घाव पड़ने की समस्या आ रही जो गौ वंश के लिए बेहद कष्ट दायक बनी हुई हैं।घाव नहीं भरने तथा घाव में कीड़े पड़ने से कई गौ वंश के पैर सड़ने की समस्या बनी हुई है कई सामाजिक संस्थाएं, गौ सेवक दिन रात इन बेजुबान गौ वंश की सेवा में जुटे हुए हैं।सातलेरा गांव में गौ सेवक पूरे दिन गौ वंश की सेवा में जुटे हुए इस रोग को हराने में लगे हुए नजर आ रहे हैं। इन गौ सेवको द्वारा गौ वंश के घाव साफ करके दवा लगाने का कार्य किया जा रहा है जो गौ वंश को राहत पहुंचा रहा है। गौ सेवक बाबूलाल जाखड़, विजयपाल तावनिया, मुनीराम , प्रकाश लुहार आदि जहां भी बीमार गोवंश की सूचना मिलते ही तुरंत पहुंच जाते हैं तथा गोवंश की सुध लेते हुए सेवा कार्य में जुट जाते हैं । इन गो सेवक युवाओं का कहना है कि गोवंश की सेवा करके दिल को बड़ा सुकून मिलता है युवाओं का कहना है कि जब गोवंश को पीड़ा से राहत मिलती है तो मन को शांति मिल जाती है। साथ ही गौ सेवकों का कहना है कि गोवंश को बचाने के लिए सरकार को इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन का शोध करके बचे हुए गोवंश को बचाने का प्रयास करें ।

गोवंश की सेवा में जुटे गौ सेवक । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
गो सेवक गौ वंश के घाव साफ करते हुए सेवा कार्य में लगे हुए ।फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़…

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights