Nature Nature

बसंत पंचमी पर दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नितीश मेहरा के लोकगायन ने मोहा मन

Nature

समाचार गढ़, 4 फरवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़। बसंत पंचमी के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीकानेर जिले के धीरदेसर पुरोहितान गांव के नितीश मेहरा ने अपनी सुमधुर गायकी से समां बांध दिया।

नितीश मेहरा ने राजस्थानी लोकगीत ‘धरती धौरा री’ प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शक झूम उठे और खूब तालियां बजाईं। उनकी शानदार प्रस्तुति की सभी गणमान्य अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मभूषण रामबहादुर राय, सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, डीन एवं निदेशक प्रो. डॉ. रमेश चंद्र गौड़, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने नितीश मेहरा की प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया। वर्तमान में नितीश मेहरा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दिल्ली में सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

Related Posts

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

समाचार गढ़। सिक्किम के नामची जिले में NHPC के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में अब तक 20 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके…

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज समाचार गढ़। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights