Nature Nature

व्हाट्सएप प्रोफाइल पर कंपनी अधिकारी की फोटो लगाकर साइबर ठगी, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Nature

समाचार गढ़ 6 मई 2025 वर्तमान में साइबर अपराधियों ने ठगी के नए हथकंडे अपनाते हुए व्हाट्सएप को माध्यम बनाया है। ये ठग किसी प्रतिष्ठित कंपनी या फर्म के चेयरमैन, एमडी या अन्य वरिष्ठ अधिकारी की तस्वीर को अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वे स्वयं को उसी संस्था का अधिकारी बताते हुए कनिष्ठ कर्मचारियों से मीटिंग में व्यस्त रहने या आपातकालीन स्थिति का बहाना बनाकर रूपये या संवेदनशील जानकारी मांगते हैं।

राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क किया है। साइबर क्राइम के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि इन अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अपराधी नया मोबाइल नंबर बताकर उसे सेव करने को कहते हैं और फिर किसी प्रोजेक्ट के नाम पर या आपात स्थिति का हवाला देकर पैसे संदिग्ध खातों में ट्रांसफर करने के निर्देश देते हैं। कई बार जल्दबाजी में कर्मचारी इसे असली आदेश मान बैठते हैं और फर्म के खाते से पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

डीजी प्रियदर्शी ने आगाह किया है कि किसी भी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगी तस्वीर देखकर धोखे में न आएं। किसी भी संदेश या कॉल की पुष्टि संस्था के आधिकारिक माध्यम से अवश्य करें और अनजान नंबरों पर भरोसा न करें। सत्यापन के बाद ही कोई भी कदम उठाएं।

सावधानी ही सुरक्षा है — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Related Posts

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights