समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर में गृह प्रवेश के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुल 7 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से 3 घायलों को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में जेठूसिंह के घर हवन-पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रसोई में उपयोग में लिया जा रहा गैस सिलेंडर अचानक आग पकड़ गया और तेज धमाके के साथ फट गया।
घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी कश्यप सिंह, हेड कांस्टेबल रामस्वरूप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं श्रीडूंगरगढ़ से एम्बुलेंस और नगर पालिका की दमकल वाहन भी मौके पर पहुंची। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। घायलों को तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया।
बीकानेर रेफर किए गए झुलसे हुए व्यक्ति
जगदीश उपाध्याय (51 वर्ष) – निवासी कालूबास
मूलचंद उपाध्याय (55 वर्ष) – निवासी कालूबास
मीनू राजपुरोहित (50 वर्ष) – पत्नी शीशुपाल राजपुरोहित









