बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 2026
समाचार गढ़, 27 फरवरी 2027। बजट घोषणा वर्ष 2024–25 की अनुपालना में प्रथम चरण के तहत राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल की चयन परीक्षा का आयोजन 8 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह परीक्षा पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल तथा महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी शाला दर्पण पोर्टल के ‘बालिका सैनिक स्कूल’ टैब के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) (माध्यमिक) कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।











