Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पर डीडीआर का छापा, अधिकारी, कार्मिकों पर गिरेगी का गाज!

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की नगरपालिका में अधिकारियों और कार्मिकों के कमरों के ताले लगे रहने से पालिका पहुंचने वाले आमजन के काम नहीं हो रहे है। समाचार गढ़ ने इसको लेकर ख़बर प्रकाशित की थी। इसकी शिकायत लगातार उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही थी। जिसके बाद आज जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद DDR के उपनिदेशक अवि गर्ग अपनी टीम के साथ श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पहुंचे। DDR की टीम को देखकर पालिका में हड़कम्प मच गया। उपनिदेशक अवि गर्ग ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सुबह 9.45 बजे पालिका पहुंचे। इस दौरान पालिका के विभिन्न शाखाओं के कमरों के ताले लगाए हुए मिले और तीन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के अलावा कोई कर्मचारी-अधिकारी मौजूद नहीं था। अवि गर्ग ने जब कर्मचारियों से इन कमरों के ताले खोलने के लिए कहा तो कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास चाबी नहीं है। सभी शाखों के कर्मचारी चाबी अपने साथ ले जाते हैं। यह बात सुनकर अभी गर्ग बड़े ही हैरान हुए और कहा कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को इन शाखाओं की चाबी साथ ले जाने का कोई अधिकार नहीं है। चाबियों को नगर पालिका में ही छोड़े ताकि सभी शाखों को खोला जा सके और आमजन के काम सुचारू रूप से चल सके। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, परसराम (रामसिह) जागीरदार ने पालिका के इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई। अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पालिका में अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों पर गाज गिर सकती है।

उपनिदेशक गर्ग ने अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपनिदेशक अवि गर्ग ने इस दौरान बस स्टैंड स्थित एवं घुमचक्कर के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई का भी औचक निरीक्षण किया। यहाँ खाने, साफ सफाई से संबंधित व्यवस्थाएं देखी। गर्ग को खाने से संबंधित व्यवस्थाएं ठीक लगी, लेकिन साफ सफाई से संबंधित निर्देश दिए और अन्नपूर्णा रसोई का बैनर लगाने के निर्देश दिए। जिससे लोग वहां पहुंच सके और लाभ ले सकें।

बुजुर्ग स्वामी ने गर्ग का जताया आभार

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में जब उपनिदेशक अवि गर्ग पर पहुंचे उस दौरान कस्बे के बुजुर्ग तोलाराम स्वामी अपने पुत्र के शादी समारोह के लिए शहीद हेमू कलानी पार्क बुक कराने के लिए आये हुए जो कि पिछले कई दिनों से इसके लिए चक्कर पर चक्कर काट रहे थे। लेकिन पालिका के हालात तो किसी से छुपे नहीं है। स्वामी ने जब गर्ग को यह बात बताई तो उन्होंने तुरंत कैशियर को बुजुर्ग तोलाराम का काम करने के निर्देश दिये। जिस पर बुजुर्ग तोलाराम स्वामी ने अवि गर्ग का आभार जताया।

Related Posts

Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। Kohat Mosque Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बड़ा धमाका हो गया। यह…

Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। Bikaner Nagar Nigam: बीकानेर निकाय चुनाव के बाद नगर निगम की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 80 वार्डों वाली नगर निगम में कांग्रेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights