समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर रोड कांकड़ भेरूजी मंदिर के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में मिले युवक युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतकों की पहचान निनान भादरा निवासी प्रियंका पुत्रि प्रताप सिंह व साहुवाला भादरा निवासी संदीप पुत्र पालाराम महरिया के रूप में हुई है। दोनों मृतकों ने जहर का सेवन किया है। जिससे उनकी मौत हो गई। प्रथम दुष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दोनों के शव को मोर्चरी में रखवाया दिया गया है।












