Nature Nature

भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला विद्युत विभाग के एमडी से, किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। बीकानेर के किसानों की विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एमडी प्रमोद से शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल कैलाश जाजड़ा, तोलाराम जाखड़, भवानी शंकर शर्मा, शिवदत्त बिश्नोई व रामसिंह राजपुरोहित ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान जिन लोगों को खंभे और तार मिल चुके हैं लेकिन दो-तीन महीने के बाद ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं मिले और जिनके ट्रांसफार्मर जल जाते हैं उनको एक 1 महीने तक नहीं मिलते हैं उनके बारे में एमडी से विस्तृत चर्चा की तथा एमडी ने जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। बीठनोक में नए बने हुए जीएसएस की लाइन के इंसुलेटर खराब क्वालिटी के होने की वजह से लाइन दुरुस्त नहीं है तथा मेउसर नोखा तहसील के गांव में जीएसएस बनाने के लिए EXEN ऑफिस से इस्टीमेंट बनाकर जोधपुर भेजा गया है वह भी जल्द ही स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रतिनिधि मंडल ने सिंगल फेस कृषि कनेक्शन कृषि नीति में समायोजित करने के विषय में भी एमडी के साथ चर्चा की। किसानों के अभी कम वोल्टेज में मोटर चलने की वजह से उनकी मोटर जल जाती है जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होता है उसमें भी उन्होंने आश्वासन दिया है कि पहले भी इस विषय पर फाइल सरकार को भेजी है और हम डिस्कशन कर रहे हैं। सिंगल फेस कृषि कनेक्शन कृषि नीति में समायोजित करने के विषय पर भी विभाग प्रयास करेगा। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नियत समय पर समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की ओर अग्रसर होने की बात कही है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights