Nature Nature

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डामर सड़क बनवाने की मांग, विधायक महिया से मिले सरपंच

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव बिग्गा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 से वीर बिग्गाजी मंदिर तक डामर सड़क का निर्माण करवाने की मांग को लेकर सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को विधायक लोक सेवा केन्द्र में क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया से मिला। सरपंचों ने विधायक महिया को ज्ञापन सौंपकर 2 किलोमीटर तक जर्जर हो चुकी सड़क का डामरीकरण करवाने की मांग की। जिस पर विधायक महिया ने इस सड़क मार्ग के डामरीकरण की ज्वलंत मांग को जल्द पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके अलावा सरपंचों ने गांवों में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की और गांव की मांगों से विधायक महिया को अवगत करवाया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एनएच 11 से वीर बिग्गाजी महाराज मंदिर तक काफी वर्षो पूर्व सड़क बनाई गई थी, जिसका अब कोई नामोनिशान नहीं है। सड़क नहीं होने से बिग्गाजी मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क का डामरीकरण किया जाना अति आवश्यक है।
इस दौरान बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, बिग्गाबास रामसरा सरपंच लक्ष्मण जाखड़, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़, बिग्गा पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड, रामेश्वर लाल जाखड़ आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights