Nature Nature

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने एवं विद्यालय समयावधि में परिवर्तन की मांग

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 30 सितम्बर 2022। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ श्री डूंगरगढ़ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज गोदारा के नेतृत्व में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण नीति बनाकर शीघ्र करने , वर्तमान शाला समय यथावत रखने एवं शीतकालीन समय में परिवर्तन की मांग का ज्ञापन शिक्षा मंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में दिया । कर्मचारी नेता सुशील सेरडिया ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के सभी पदों के स्थानांतरण किए जा रहे है, जबकि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण पर औचित्यहीन रोक लगा रखी है । सरकार को शीघ्र नीति बनाकर स्थानान्तरण करने चाहिए । सभाध्यक्ष ओमप्रकाश सिद्ध ने पश्चिमी राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालय समय 15 अक्टूबर तक यथावत रखने एवं शीतकालीन समय 9 से 3 बजे तक छात्र हित में उचित बताया ।
ज्ञापन प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र मारू, भव्य कटारिया,बशन्त जाखड़, मुकेश कुमार शामिल रहे।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights