Nature Nature

गाजे-बाजे के साथ सातलेरा से देशनोक पैदल यात्री संघ 30 को होगा रवाना, मां भवानी के भक्तों में छाया हर्षोल्लास का माहौल

Nature

समाचार गढ़, 27 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रा के नजदीक आने के साथ ही मां भवानी के भक्तों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। मां भवानी के मंदिरों के रंग-रोगन के साथ ही सजावट का काम भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक करणी माता के दरबार में जाने वाले माता के भक्तों ने कमर कस ली है। देश के कोने-कोने से हजारों-लाखों की तादाद में श्रद्धालु पैदल और वाहनों से धोक लगाने के लिए देशनोक पहुंचेंगे। देशनोक जाने वाले पैदल यात्री संघों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव से देशनोक पैदल यात्री संघ 23वीं फेरी लगाने के लिए 30 सितंबर, सोमवार को सुबह बड़ी धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ करणी माता मंदिर से रवाना होगा। संघ के सुनील तावनियां ने बताया कि संघ की रवानगी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तावनियां ने बताया कि संघ 23वीं फेरी लगाने के लिए गाजे-बाजे के साथ करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रवाना होगा। संघ में बच्चे, युवा, महिलाएं भी शामिल हैं। संघ में शामिल पैदल यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल की व्यवस्था भी रहेगी। पैदल यात्री संघ सोमवार को सुबह 7 बजे करणी माता मंदिर, सातलेरा से रवाना होगा।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    समाचार-गढ़ 13 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों पुराने दौर के लुक और तस्वीरों को नए अंदाज में दोबारा तैयार करने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो…

    Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

    समाचार-गढ़ 13 सितंबर, 2026। जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने से पहले राजनीतिक दलों की तैयारियों ने एक अलग ही तस्वीर सामने रख दी है। कई जगह प्रत्याशियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

    Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights