Nature Nature

अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया की विस्तार से दी गई जानकारी

Nature

वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत
अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया की विस्तार से दी गई जानकारी

समाचार गढ़, बीकानेर , 08 दिसम्बर। अग्नि वीर वायु भर्ती प्रक्रिया के संबंध में वायु सेना के अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में जानकारी दी।
नम्बर 5 ए एस सी वायुसेना जोधपुर से कॉरपोरल हेमन्त कुमार और सिविल प्रशासन प्रभारी टी आर भील द्वारा भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
भारतीय वायु सेना 5 ए एस सी के कॉरपोरल हेमन्त कुमार ने बताया कि गुरुवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) सूरसागर, शहीद मेजर पूरण सिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगा बाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय श.में. जे. था. उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित, उप-निदेशक
उप-क्षेत्रिय रोजगार कार्यालय, आदि स्थानों पर इस संबंध में जानकारी प्रदान की गई ।
उन्होंने बताया कि साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ ,अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है ।इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in पर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Related Posts

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतिसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा ग़ज़ल गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में…

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 09 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज दलहनों व तिलहनों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना और मेथी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights