Nature Nature

देवी सिंह भाटी की भाजपा में जल्द ही वापसी!

Nature

समाचार-गढ़, जयपुर । पिछले कुछ अरसे से भाजपा से किनारा किए हुए देवी सिंह भाटी कि भाजपा में जल्द ही वापसी हो सकती है। यह संकेत केंद्रीय नेतृत्व ने गुरुवार को दिए। भाजपा में इन दिनों काफी उठापटक हो रही है हाल ही में वसुंधरा राजे पर एक बार फिर से आलाकमान ने विश्वास जताया है। वसुंधरा के आने के बाद से ही राजनीतिक हलकों में भाटी की वापसी के समाचार तैरने लगे थे । अंदर खाने की बात बाहर करने वाले एक भाजपाई बताते हैं की कोटा से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान की वस्तुस्थिति की जानकारी आलाकमान को दी। बिरला ने कहा की पार्टी जिन नेताओं पर भरोसा कर रही है उन पर जनता कितना भरोसा करेगी यह साफ दिख रहा है इसलिए समय रहते पार्टी के पुराने चेहरों को एक नए कलेवर के साथ वापस लिया जाए जिससे पार्टी में जान आ सकती है। भाटी की पैरवी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि यूपी चुनाव के बीच में भाटी द्वारा जिस जोर शोर से गाय गोचर का मुद्दा उठाया गया उससे पार्टी को उत्तर प्रदेश चुनाव में भी काफी मदद मिली। एक तरफ भाटी गाय के लिए लगभग 2 महीने धरने पर बैठे रहे वही प्रदेश नेतृत्व इसे उनका निजी आंदोलन बताकर अपना पल्ला झाड़ता रहा। समय रहते वसुंधरा राजे ने भाटी का खुलेआम समर्थन कर इस मुद्दे को भाजपा का मुद्दा बनाए रखा। बताते हैं कि बिरला से मिली फीडबैक के आधार पर आलाकमान ने भाटी की भाजपा में वापसी के संकेत पत्रकारों को दिए। उधर प्रदेश भाजपा में यह समाचार पहुंचने पर कई नेता डिप्रेशन में आ गए । प्रदेश कार्यालय में इस बात पर सन्नाटा छाया हुआ है । भाटी के गाए गोचर आंदोलन से संघ कशिश नेतृत्व भी उनसे प्रभावित हुआ है अकेले दम पर गायों के लिए हजारों बीघा जमीन छुड़वाने पर संघ नेतृत्व उन्हें कोई बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी में था सूत्रों ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने बिरला के माध्यम से अपनी बात आलाकमान तक पहुंचाई। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व दो दो झटके एक साथ मिलने से सकते में है।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights