Nature Nature

बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू, रोशनी से जगमगा उठा मंदिर परिसर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आसोज़ माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी को लगने वाले शोर्य पीठ गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। मेले के पावन अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को विशेष रोशनी की सजावट कर सजाया गया है। पूरा मंदिर परिसर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता हुआ नजर आ रहा है। दो दिवसीय मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्री वीर बिग्गाजी सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ वीर बिग्गाजी सेवा वाहिनी सहित वीर बिग्गाजी मेला कमेटी के सदस्य मुस्तैदी के साथ लगे हुए है। मेले में अस्थाई दुकानें सजनी शुरू हो गई है। श्री वीर बिग्गाजी महाराज के श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित दर्शनार्थ हेतु बैरिकेटिंग की गई है ताकि श्रद्धालु कतार बद्ध होकर धोक लगा सके । श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मंदिर परिसर में बनी धर्मशाला के कमरे खोल दिए गए। शुक्रवार को रात्रि विशाल जागरण होगा जिसमें कई कलाकारों द्वारा श्री वीर बिग्गाजी महाराज की कथा एवं भजनों से भक्ति रस की धारा बहाई जाएगी । इसी दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा ।इस दो दिवसीय मेले में देश के कोने कोने से श्री वीर बिग्गाजी महाराज के भक्त धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं। सैकड़ों की संख्या में पैदल यात्री संघ भी धोक लगाने के लिए पहुंचेंगे । मेले को देखते हुए श्री डूंगरगढ़ प्रशासन भी अलर्ट है।
इसी प्रकार गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीडी में दो दिवसीय मेला कल से शुरू होगा । दोनों ही जगह पर वीर बिग्गाजी महाराज के हजारों की संख्या में श्रद्धालु धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं । कोई पैदल तो कोई दंडवत तो कोई वाहनों के जरिए श्री वीर बिग्गाजी महाराज के भक्त यहां धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं । दो दिवसीय विशाल मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

दो दिवसीय मेले के अवसर पर रोशनी से जगमगाता गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का सौर्य पीठ धड़ देवली धाम धोक लगाने के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

    समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। कॉमर्शियल…

    भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

    समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में 29 मार्च को आयोजित मेगा ओलिंपियाड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

    1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

    भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

    भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

    12वीं बोर्ड में भारती निकेतन का शानदार प्रदर्शन: शुभम बोथरा 99% के साथ टॉपर, चारों संकायों में रिकॉर्ड सफलता

    12वीं बोर्ड में भारती निकेतन का शानदार प्रदर्शन: शुभम बोथरा 99% के साथ टॉपर, चारों संकायों में रिकॉर्ड सफलता

    ब्राइट फ्यूचर के होनहारों का शानदार रिजल्ट, 12वीं का बेहतरीन परिणाम

    ब्राइट फ्यूचर के होनहारों का शानदार रिजल्ट, 12वीं का बेहतरीन परिणाम

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights