Nature Nature

सातलेरा में जागरणों से गूंजा भक्ति रस, जयकारों संग तोलियासर रवाना हुई बाबा भैरूंनाथ की फौज

Nature

समाचार गढ़ , 4 सितंबर 2025 (गौरी शंकर सारस्वत, सातलेरा)।
भादवे के महीने में श्रीडूंगरगढ़ अंचल भक्ति रस में सराबोर है। गांव-गांव में जागरणों की धूम और पैदल यात्रियों के जत्थों के रवाना होने से हर ओर भक्तिमय वातावरण छाया हुआ है।

बुधवार की रात्रि को गांव सातलेरा में एक साथ दो विशाल जागरणों का आयोजन हुआ। बाबा रामदेव मंदिर और बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर स्थित भैरूजी महाराज खेजड़ी धाम पर आयोजित इन जागरणों में प्रख्यात भजन कलाकारों ने पूरी रात भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। भजनों की गूंज से पूरा गांव भक्ति रस में डूबा नजर आया।

आज सुबह पूजा-अर्चना के बाद सातलेरा से सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्री संघ तोलियासर धाम के लिए रवाना हुआ। संघ के व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद व मनीष तावनियां ने बताया कि इसमें सौ से अधिक यात्री शामिल हैं।

इसी तरह आज बिग्गा गांव से भी एक साथ दो पैदल यात्री संघ रवाना हुए। पुष्करणा बास से निकले एक संघ ने लखासर भैरूजी महाराज का रुख किया, जबकि दूसरा संघ तोलियासर धाम के लिए गाजे-बाजे और जयकारों के साथ रवाना हुआ। गांव के बनवारी जवरिया ने बताया कि दो संघों के एक साथ रवाना होने से पूरा गांव भक्ति रंग में रंग गया।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights