Nature Nature

जवान रामस्वरूप कस्वां की शहादत पर विवाद: हाईवे जाम, तीसरे दिन भी आंदोलन जारी

Nature

समाचार गढ़, 28 सितम्बर, बीकानेर। जम्मू-कश्मीर में बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां की मौत के बाद उन्हें शहीद का दर्जा न देने से उपजा विवाद तीसरे दिन भी जारी है। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे नंबर 11 पर धरना जारी है, जिससे हाईवे लगातार बंद रहा है। गुरुवार को धरनास्थल पर प्रशासन और कस्वां के परिवार के बीच तीन दौर की बातचीत हुई, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। चूरू सांसद राहुल कस्वां और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर शहीद का दर्जा देने की मांग की है। हाईवे जाम से पंचशती सर्किल, व्यास कालोनी, सादुलगंज, पीबीएम अस्पताल, पवनपुरी, अम्बेडकर सर्किल, और मेडिकल कॉलेज चौराहे पर यातायात प्रभावित हो रहा है। रामस्वरूप कस्वां के सैन्यकर्मी भाई श्रीराम कस्वां भी धरने में शामिल हैं। संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच शहीद का दर्जा देने की मांग सबसे प्रमुख है, जिसे जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा मंजूर नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, आत्महत्या घोषित करने वाले जिला सैनिक अधिकारी को हटाने, अनुकंपा नौकरी और मुआवजे जैसी मांगों पर भी सकारात्मक चर्चा हो रही है। धरना स्थल पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, युवा नेता हरिराम बाना, मूलाराम भादू, पूनमचंद नैण, राजेन्द्र बापेऊ, और गणपतराम जाखड़ जैसे कई नेता सक्रिय हैं। शुक्रवार को सांसद हनुमान बेनीवाल और राहुल कस्वां के धरने में आने की चर्चा थी, लेकिन वे नहीं आए। अब शनिवार को भी इन दोनों सांसदों के आने की संभावना है, लेकिन स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।

  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने की कोशिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने दावा…

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI चैटबॉट आमतौर पर सवालों के जवाब देने और यूजर्स की मदद करने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन इन दिनों Google…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights