Nature Nature

अकारण बाहरी व्यक्ति परिसर में ना मिले, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

Nature

जिला कलेक्टर ने किया नगर विकास न्यास का औचक निरीक्षण
प्राइवेट व्यक्ति के पास न्यास की 9 फ़ाइल मिलने पर स्टोर प्रभारी निलंबित
अकारण बाहरी व्यक्ति परिसर में ना मिले, जिला कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

बीकानेर, 13 अक्टूबर। जिला कलेक्टर व नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को यूआईटी में एक प्राइवेट व्यक्ति के पास न्यास की 9 फाइल में मिलने पर स्टोर इंचार्ज शिवकुमार को निलंबित कर दिया है। जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को न्यास के विभिन्न सेक्शंस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक बाहरी व्यक्ति के पास से नगर विकास न्यास की 9 फाइल पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर ने स्टोर के इंचार्ज शिवकुमार को निलंबित करने की कार्रवाई की।
न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने कई कार्मिकों के सीट पर नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि नगर विकास न्यास के विभिन्न सेक्शन्स में बाहर के व्यक्तियों के बैठे रहने और कार्य प्रभावित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी इसके बाद यह औचक निरीक्षण किया गया है।
न्यास अध्यक्ष कलाल ने विभिन्न सेक्शन्स का निरीक्षण करते हुए प्रभारियों से कहा कि बाहर का कोई व्यक्ति नगर विकास न्यास परिसर में अकारण घूमता हुआ नहीं मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

अलमारी खोल कर देखी फाइल
नगर विकास न्यास अध्यक्ष ने अलमारियों की चाबियां मंगवाई और अलमारियां खोल कर फाइलें देखीं । जिला कलेक्टर ने फाइलों से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली। उन्होंने सेक्शन प्रभारी को वर्षवार फाइलें रखने के निर्देश दिए।
बिना आईडी मिले कार्मिक तो होगी कार्यवाही
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि यूआईटी का कोई भी कार्मिक बिना आईडी के कार्यालय में ना मिले, यदि ऐसा पाया गया तो सम्बंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही होगी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी से इसे सुनिश्चित करवाने को कहा।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights