Nature Nature

जिला खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक: पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 28 फरवरी। जिला रसद अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन संबंधित विशेष बिंदुओं पर चर्चा हुई।
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) नरेश शर्मा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता, प्रभावी कार्यकरण, खाद्य सुरक्षा सतर्कता एवं जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की दृष्टि से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 की धारा 29 के प्रावधानों के क्रम में खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेशों की पालना में खाद्य सुरक्षा समिति के गठन, दायित्व एवं कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने जिले में राशन कार्डों व आधार सीडिंग की स्थिति, खाद्य सुरक्षा में वंचित पात्र परिवारों के नाम जोड़ने, गिव उप अभियान, बोगस एवं फर्जी राशनकार्डो को निरस्त करवाने के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लाभार्थियों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, समिति द्वारा सक्षम स्तर पर अपनी समपरीक्षाएं कार्यवाही हेतु प्रस्तुत करने, ई-केवाईसी एवं एलपीजी मैपिंग, गेंहू आवंटन, उठाव एवं वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में बैगाराम जाखड़, चोरूराम, भीमसिंह, कालूसिंह भाटी, करणाराम कुमावत, देवाराम सियाग, राजेन्द्र कुमार चौहान, किशन लाल मेघवाल सहित कुल 20 सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights