Nature Nature

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री संवाद का जिला स्तरीय समारोह, राष्ट्र को विकसित बनाने में हर भारतवासी की भागीदारी की जाएगी सुनिश्चित- मेघवाल

Nature

राष्ट्र को विकसित बनाने में हर भारतवासी की भागीदारी की जाएगी सुनिश्चित- मेघवाल
विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री संवाद का जिला स्तरीय समारोह
समाचार गढ़, बीकानेर, 9 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शनिवार को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, मेयर बीकानेर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने लाभार्थियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर भारतवासी को साथ लेना है।
केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वंचित, गरीब पिछड़े, महिला, युवाओं तथा किसानों के साथ-साथ हर वर्ग का उत्थान करने की दिशा में योजनाएं प्रारंभ की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना के जरिए लाखों भारतीयों ने अपने जीवन में नई दिशा दी है। पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचाने और उन्हें इनका लाभ दिलवाने की दिशा में यह संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है इसके माध्यम से जन जागरूकता लाते हुए पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव, कस्बे कस्बे तक पहुंच रही है, अधिक से अधिक लोग इस यात्रा से जुड़े और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर इनका लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, सीईओ जिला परिषद नित्या के सहित सत्य प्रकाश आचार्य, गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता विमला डुकवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रगतिशील किसानों ने साझा किया अनुभव
समारोह में लूणकरणसर के प्रगतिशील किसान आत्माराम ने अपने अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि तकनीक सहित समस्त क्षेत्रों में सरकार की ओर से सहयोग मिला है। लूणकरणसर के ही प्रगतिशील किसान सहीराम ने संरक्षण खेती के प्रति अनुभव बताएं और सोलर तथा जैविक खेती पर नई योजनाए प्रारंभ करने के सुझाव दिए।
इस अवसर पर सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण भी किया गया। पूनम सिंह, कान सिंह, भगवान सिंह, पप्पू सिंह और महावीर सिंह को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।इससे पूर्व स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ सुभाष ने स्वागत उद्बोधन दिया।
समारोह में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी स्टॉल्स लगाई गई तथा खेती की नवीनतम तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया।
उज्जवला योजना, आईएफएफसीओ, राजीविका के स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत बीमा योजना तथा कृषि की नवीनतम तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल सहित अन्य अतिथियों ने स्टाल्स का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे अभ्यर्थियों से बातचीत कर फीडबैक लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

प्रधानमंत्री मोदी सरकार की गारंटी गाड़ी पर सेल्फी
समारोह स्थल पर मोदी की सरकार की गारंटी गाड़ी पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रचार सामग्री को प्रदर्शित करती गाड़ी आकर्षण का केंद्र रही। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों व अन्य लाभार्थी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कट आउट के साथ सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते नजर आए। इस अवसर पर ड्रोन के माध्यम से फसल पर उर्वरक स्प्रे कर आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथ से ड्रोन का संचालन कर उपस्थित किसानों को नई तकनीक से स्प्रे के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ,जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, रसद अधिकारी भागुराम महला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व अशोक प्रजापत सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights