जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 नवंबर से
समाचार गढ़, 12 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की ओर से रूपादेवी स्कूल खेल मैदान में महिला एवं पुरुष सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
यह प्रतियोगिता 16 नवंबर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें जिले के महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
संघ अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय यह आयोजन 29 नवंबर से पाली में संपन्न होगा।











