Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ शहर में सीवरेज व ड्रेनेज कार्य के डीपीआर की हुई घोषणा, नारसीसर-कुचौर मार्ग पर बनेगा रेलवे अण्डरब्रिज

Nature

समाचार-गढ, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान विधानसभा में राज्य बजट पारित करते समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ को सौगातें प्रदान की है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में श्रीडूंगरगढ़ शहर में सीवरेज व ड्रेनेज कार्य की डीपीआर बनवाने की घोषणा शामिल कर शहरवासियों को शानदार सौगात दी है। महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शहर की कटोरीनुमा बसावट को देखते हुए शहरवासियों द्वारा लम्बे समय से सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम बनवाने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की गई और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाकर सरकार को शहरवासियों की समस्या से अवगत करवाया गया। इस मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी वर्ष श्रीडूंगरगढ़ शहर की सीवरेज व ड्रेनेज कार्य की डीपीआर बनाने की घोषणा कर दी है। यह डीपीआर बनते ही श्रीडूंगरगढ़ शहर में सीवरेज व ड्रेनेज कार्य हेतु वितीय स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। इस घोषणा पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा शहर के नागरिकों ने सीवरेज व ड्रेनेज कार्य की मांग को मंजूरी दिलवाने पर विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है।

नारसीसर-कुचौर अगुणी मार्ग पर बनेगा अंडरब्रिज, विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा

श्रीडूंगरगढ़ विधायक महिया की मांग पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव नारसीसर-कुचौर मार्ग पर अण्डरब्रिज निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई है। जिस पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी है। विधायक महिया ने बताया कि विभिन्न ग्रामीण मार्गाें पर रेलवे अण्डरब्रिज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर प्रस्ताव दिए गए थे। इन प्रस्तावों के आधार पर नारसीसर-कुचौर मार्ग पर रेलवे अण्डरब्रिज बनाने की मांग की घोषणा विधानसभा मंे मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा की गई है। बता दें कि नारसीसर-कुचौर मार्ग पर रेलवे अण्डरब्रिज बनाने की मांग को लेकर पिछले एक महिने से ज्यादा समय से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। इस धरने पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने दो बार पहुंचकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया था और ग्रामीणों की मांग पूरी करवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया था। सेरूणा के सरपंच प्रतिनिधि भरत सिंह राठौड़ सहित ग्रामीणों ने विधायक महिया व मुख्यमंत्री का आभार ज्ञापित किया है ।

  • Related Posts

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। राजस्थान में नगर निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी और उन्हें अपने पक्ष में बनाए रखने की कोशिशों…

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights