Nature Nature

घायल ड्राइवर दिल्ली व धीरदेसर पुरोहितान के निवासी, नेशनल हाईवे 11 पर बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, पढ़े पूरी अपटेड ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 5 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11 पर कितासर सीमा के पास कुछ देर पहले हुए भीषण सड़क हादसे में दो जनें गंभीर घायल हो गए और कुछ यात्रियों को चोट लगी। जयपुर से देशनोक करणी माता के दर्शन के लिए जा रही एक बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस ड्राइवर, 55 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र रघुवीर सिंह, दिल्ली निवासी, और ट्रक ड्राइवर, धीरदेसर पुरोहितान निवासी 34 वर्षीय देवीसिंह पुत्र लिछमा राम, दुर्घटना के बाद अपने-अपने वाहनों में फंस गए। ग्रामीणों, आपणों गाँव सेवा समिति के सदस्य और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आईं, जिन्हें मोमासर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बस जयपुर से देशनोक के लिए जा रही थी, और इस हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा, जिसे बाद में दुरुस्त करवाया गया। हादसे के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights