Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयास से श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात, ओवरब्रिज निर्माण के लिए 44.32 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी

Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयास से श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात, ओवरब्रिज निर्माण के लिए 44.32 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 मार्च।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के प्रयास से श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों को बीदासर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिली है। केंद्र सरकार द्वारा ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा कर इसके लिए 44.32 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
बीदासर रोड पर रेलवे फाटक की समस्या से कस्बे सहित दर्जनों गांवों के नागरिकों को परेशानी होती थी, जिसके निराकरण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। श्री सारस्वत विधायक बनने के बाद से ही इस मांग को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने 12 फरवरी को सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को प्रस्ताव भेजा। सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री दिया कुमारी से इस संबंध में लगातार मिलकर ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस लंबित मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights