Nature Nature

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया सड़क सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण कार्य का लोकार्पण

Nature

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया सड़क सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण कार्य का लोकार्पण
समाचार-गढ़, बीकानेर, 12 मार्च। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बजट घोषणा की अनुपालना में गंगाशहर सुजानदेसर सड़क सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण कार्य का रविवार को लोकार्पण किया। इस कार्य पर 95 लाख रुपए व्यय हुए हैं।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस सड़क के चौड़ी होने से सुजानदेसर, श्रीरामसर और करमीसर क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा तथा आवागामन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हाल के बजट में जिले में 198 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यों पर 220 करोड़ 70 लाख रुपए व्यय करने की घोषणा की है। इसी श्रंखला में म्यूजियम सर्किल से बीछवाल वाया दीनदयाल उपाध्याय सर्किल उरमूल सर्किल की 11 किलोमीटर शहरी क्षेत्र की सड़कें सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर के सभी प्रवेश मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है तथा इनके सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बजट में मुरलीधर व्यास नगर में कन्या महाविद्यालय तथा गंगाशहर में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा हुई है। इनके लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इसे अंतिम रूप देते हुए, निर्माण प्रारंभ करवाया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि गंगाशहर और मुक्ता प्रसाद नगर में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल तथा गंगाशहर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। धरणीधर के जनता क्लीनिक से आसपास के लोगों को राहत मिली है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहरी वृहद पेयजल योजना के तहत वर्ष 2052 की आवश्यकता के अनुसार कार्य प्रगतिरत हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रत्येक परिवार के पंजीकरण का आह्वान किया तथा कहा कि यह देश भर की अनूठी योजना है, जिससे गरीब परिवारों को उच्च स्तरीय चिकित्सा लाभ मिल रहा है। उन्होंने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों को दिलाने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर रामझरोखा कैलाश धाम के महंत सरजू दास महाराज, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता त्रिलोकीनाथ कल्ला, बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सांखला, पूर्व पार्षद नंद राम चौधरी, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता नरेश जोशी, शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक ओम प्रकाश सारस्वत आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। Bikaner Mayor Election 2026: बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, लेकिन महापौर चुनाव से पहले पार्टी के भीतर ही चुनौती सामने आ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights