Nature Nature

शिक्षा समाचार: शिक्षक पात्रता समेत कई भर्तियों के आवेदन शुरू, इस परीक्षा के रिजल्ट जारी होने में देरी

Nature

समाचार गढ़ 6 मार्च 2025 राजस्थान में विभिन्न शैक्षणिक और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

चतुर्थ श्रेणी और पशु परिचर भर्ती में पद बढ़े
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 1,296 और पशु परिचर भर्ती में 499 पदों की बढ़ोतरी की है। अब चतुर्थ श्रेणी भर्ती 53,749 पदों पर होगी, जबकि पहले यह 52,453 पदों पर प्रस्तावित थी। पशु परिचर भर्ती अब 6,433 पदों पर होगी, जो पहले 5,934 पदों पर थी।

प्री डीएलएड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
प्रदेश में प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के 376 कॉलेजों में 26,000 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल रखी गई है और परीक्षा 1 जून को होगी।

पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 2 वर्षीय बी.एड. और 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2025 है, और परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित होगी।

REET 2024 का परिणाम देरी से जारी होगा      राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित रीट 2024 का परिणाम इस बार बोर्ड परीक्षाओं के चलते कम से कम एक माह की देरी से आएगा। संभावना है कि परिणाम मई के अंत या जून के पहले-दूसरे सप्ताह तक जारी किया जाएगा।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित रीट 2024 का परिणाम इस बार बोर्ड परीक्षाओं के चलते कम से कम एक माह की देरी से आएगा। संभावना है कि परिणाम मई के अंत या जून के पहले-दूसरे सप्ताह तक जारी किया जाएगा।

    Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights