Nature Nature

शिक्षा। अब 13 मई को होगी आरटीई लॉटरी

Nature

समाचार गढ़, 2 मई, बीकानेर। राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट्स पर निशुल्क एडमिशन के लिए अब दस मई तक आवेदन किया जा सकता था। बुधवार को इस एडमिशन के लिए लॉटरी जारी होनी थी, लेकिन अचानक इसमें संशोधन करते हुए लॉटरी 13 मई को जारी करने का निर्णय किया गया है। ऐसे में स्कूलों में एडमिशन फिर विलंब से शुरू हो सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज अपलोड करने की लास्ट डेट बढ़ाकर अब दस मई कर दी गई है। इसके साथ ही अब जन्म दिनांक की गणना एक अप्रैल से की जाएगी। पूर्व में 31 जुलाई से उम्र निर्धारित थी। अब जुलाई 24 के आधार पर आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। तय उम्र 1 अप्रैल 24 तक क्लास की उम्र के हिसाब से होनी चाहिए। नए टाइम फ्रेम के अनुसार 13 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त, स्कूल शिक्षा परिषद श्री अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत राज्य के गैर सरकारी विद्यालयों में प्री- प्राइमरी (पीपी-3) एवं कक्षा-1 में 25 प्रतिशत सीट्स पर प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अब आरटीई की ऑनलाइन लॉटरी 19 मई को निकाली जाएगी। पूर्व में आरटीई में आवेदन में आवेदन की आयु गणना की आधार तिथि 31 जुलाई, 2024 की गई थी, जबकि गत सत्र में आयु निर्धारण की तिथि 31 मार्च, 2023 थी, जिसके परिणामस्वरूप 1 अप्रैल से 31 जुलाई के मध्य जन्म लेने वाले बालक-बालिकाएं आवेदन से वंचित हो रहे थे। आरटीई में आवेदन से प्रभावित बालक-बालिकाएं को अवसर प्रदान करने के लिए अब राज्य सरकार ने आयु गणना की आधार तिथि में संशोधन कर 1 अप्रैल, 2024 तय की है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित 31 जुलाई, 2024 को आधार तिथि मानते हुए जिन बालक-बालिकाओं ने आवेदन कर दिया है, वे सभी आवेदन मान्य होंगे।

  • Related Posts

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट समाचार गढ़, 28 मार्च 2026। राजस्थान में शनिवार से मौसम अचानक करवट लेने वाला है।…

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया है। इस बार हमले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights